बर्ड फ्लू के कहर: घबराएं नहीं, मीट-अंडे अच्छे से पका कर खाएं: गिरिराज सिंह
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने राज्यों से पक्षियों की असामान्य मौत होने पर सतर्कता बरतने व उपाय लागू करने संबंधी परामर्श जारी कर दिए है। कोरोना महामारी के बीच चार राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों को इस फ्लू को लेकर आगाह किया है। उन्होंने मीट और अंडे का सेवन करने वालों को इसे पूरी तरह से पकाकर खाने की अपील की है। कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और जंगली पक्षियों के मरने की रिपोर्ट आयी है।मीट और अंडे को पूरी तरह पका कर खाएँ। घबराने की कोई बात नहीं है। राज्यों को सतर्क कर हर सम्भव मदद की जा रही है।
Source : Agency

पाठको की राय